बांग्लादेश की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत, श्रृंखला 1-1 से बराबर

मीरपुर : बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान और ऑफ स्पिनर नासिर हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और बाद में सौम्या सरकार की उत्कृष्ट बल्लेबाजी से बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 134 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया. बांग्लादेश ने पहला […]
मीरपुर : बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान और ऑफ स्पिनर नासिर हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और बाद में सौम्या सरकार की उत्कृष्ट बल्लेबाजी से बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 134 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया.
बांग्लादेश ने पहला मैच आसानी से गंवाने के बाद आज खेल के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी की. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे दक्षिण अफ्रीका को 46 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और बाद में सरकार (79 गेंदों पर नाबाद 88) और महमुदुल्लाह (50) के बीच तीसरे विकेट के लिये 135 रन की साझेदारी से 27.4 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में भी अपनी जगह पक्की कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




