दूसरा वनडे : बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 162 रन पर समेटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मीरपुर : बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान और ऑफ स्पिनर नासिर हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 46 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया. पिछले महीने भारतीय बल्लेबाजों में दहशत फैलाने वाले मुस्तफीजुर ने 38 […]
विज्ञापन
मीरपुर : बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान और ऑफ स्पिनर नासिर हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 46 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया.
पिछले महीने भारतीय बल्लेबाजों में दहशत फैलाने वाले मुस्तफीजुर ने 38 रन देकर तीन जबकि नासिर हुसैन ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये. मध्यम गति के गेंदबाज रुबैल हुसैन ने 34 रन के एवज में दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पूरी तरह से गलत साबित कर दिया.
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाये जबकि फरहान बेहारडीन ने आखिरी बल्लेबाज के रुप में आउट होने से पहले 36 रन बनाये. इन दोनों के अलावा केवल कप्तान अमला (22) ही 20 रन की संख्या को पार कर पाये.
दक्षिण अफ्रीका का यह बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में न्यूनतम स्कोर है. बांग्लादेश पहले वनडे में 160 रन पर आउट हो गया था लेकिन आज उसके गेंदबाजों ने अपनी टीम को एक और बडी जीत दर्ज करके श्रृंखला में बराबरी करने का अच्छा अवसर मुहैया करा दिया है.
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज शुरु से रन बनाने के लिये जूझते रहे और नियमित अंतराल में विकेट गिरने से स्थिति और बुरी हो गयी. आलम यह था उसका स्कोर 32वें ओवर में 100 रन पर पहुंचा और इसके तुरंत बाद उसने जेपी डुमिनी (13) के रुप में अपना छठा विकेट गंवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










