मैं अभी संन्यास नहीं लेना चाहता हूं : चंद्रपाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 12:05 AM
किंग्सटन : वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक रन के ब्रायन लारा के रिकार्ड से केवल 87 रन दूर खडे शिवनारायण चंद्रपाल ने पांच दिवसीय प्रारुप में अब भी खेलने की इच्छा जतायी है. जब चंद्रपाल से पूछा गया कि क्या वह फिर से टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं, उन्होंने कहा, निश्चित रुप से लेकिन अभी […]
किंग्सटन : वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक रन के ब्रायन लारा के रिकार्ड से केवल 87 रन दूर खडे शिवनारायण चंद्रपाल ने पांच दिवसीय प्रारुप में अब भी खेलने की इच्छा जतायी है. जब चंद्रपाल से पूछा गया कि क्या वह फिर से टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं, उन्होंने कहा, निश्चित रुप से लेकिन अभी मैं बाहर हूं और देखता हूं कि क्या होता है. अभी मैं संन्यास नहीं लेना चाहता हूं. अभी नहीं. शायद साल के आखिर में ऐसा हो सकता है. वह हालांकि रिकार्ड के बारे में नहीं सोच रहे हैं.
सीपीएल में गयाना अमेजन वारियर्स की तरफ से खेल रहे चंद्रपाल ने कहा, मैं इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं. आप अपने दिमाग में इन सब बातों को नहीं रख सकते लेकिन यदि ऐसा होना है तो होगा और नहीं होना है तो नहीं होगा. चालीस वर्षीय चंद्रपाल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम में नहीं चुना गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










