ePaper

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 56 रन से रौंदा

Updated at : 24 Jun 2015 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 56 रन से रौंदा

मैनचेस्टर (ब्रिटेन) : इंग्लैंड ने एशेज से पहले अच्छी तैयारी करते हुए यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 56 रन से रौंद दिया.न्यूजीलैंड की टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन पर सिमट गयी. मेहमान टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 12 गेंद में चार […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर (ब्रिटेन) : इंग्लैंड ने एशेज से पहले अच्छी तैयारी करते हुए यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 56 रन से रौंद दिया.न्यूजीलैंड की टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन पर सिमट गयी. मेहमान टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 12 गेंद में चार रन के भीतर गंवाये.इंग्लैंड की टीम के लिए एशेज से पहले यह दौरा काफी अच्छा रहा. उसने न्यूजीलैंड से टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद विश्व कप उप विजेता को वनडे श्रृंखला में 3-2 से हराया और फिर एकमात्र टी20 भी जीत लिया.

इंग्लैंड की ओर से बायें हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने 22 रन देकर तीन जबकि मार्क वुड ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इन दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया.इंग्लैंड के जो रुट को 68 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच मिला जिसकी मदद से मेजबान टीम सात विकेट पर 191 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी.

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 101 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद उसका बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया जिससे इंग्लैंड ने 22 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की.न्यूजीलैंड की ओर से केन विलयमसन ने सर्वाधिक 57 रन बनाए. उन्होंने 37 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे.

टीम की जीत की उम्मीदें 15वें ओवर में समाप्त हो गई जिसमें टीम ने तीन विकेट गंवाए. वुड के माइकल सेंटनर को बोल्ड करने के दो गेंद बाद विलियमसन भी विली के सटीक निशाने से रन आउट हो गए. टिम साउथी ने भी अगली गेंद पर मिड ऑफ पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को आसान कैच थमा दिया.

विली ने इसके बाद नाथन मैकुलम और मिशेल मैकलेनाघन को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को जीत दिलाई.इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से पदार्पण करते हुए बायें हाथ के स्पिनर सेंटनर ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी की.इंग्लैंड ने स्पिनर नाथन मैकुलम के पारी के 15वें ओवर में 23 रन जुटाये.रुट ने 46 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का मारा. वह मैकलेनाघन की गेंद पर प्वाइंट पर कैच दे बैठे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola