संन्यास की तैयारी में हैं वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के क्लासिक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुद को दिल्ली की रणजी टीम से अलग करने का फैसला कर लिया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी ही वीरेंद्र सहवाग इस बात की घोषणा कर देंगे. रणजी ट्रॉफी के पिछले मुकाबलों में वीरेंद्र सहवाग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, जिसके कारण […]
भारतीय क्रिकेट टीम के क्लासिक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुद को दिल्ली की रणजी टीम से अलग करने का फैसला कर लिया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी ही वीरेंद्र सहवाग इस बात की घोषणा कर देंगे. रणजी ट्रॉफी के पिछले मुकाबलों में वीरेंद्र सहवाग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, जिसके कारण यह उम्मीद की जा रही थी कि संभवत: उनकी टेस्ट टीम में वापसी संभव है, लेकिन ऐसा हो न सका. वीरेंद्र सहवाग का चयन टीम इंडिया के किसी भी फॉरमेट के मैच के लिए नहीं किया गया. हालांकि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हरभजन सिंह की बांग्लादेश दौरे पर गयी टेस्ट टीम में वापसी हुई. ऐसे में जब वीरेंद्र सहवाग ने खुद को दिल्ली की रणजी टीम से अलग करने का मन बनाया है, तो कई सवाल खड़े हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




