आईसीसी बैठक में श्रीनिवासन की उपस्थिति पर आदित्य वर्मा ने उठाये सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2015 10:45 PM
नयी दिल्ली : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा ने आज बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को पत्र लिखकर एन श्रीनिवासन के टीएनसीए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति और आईसीसी बोर्ड बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि के रुप में प्रस्तावित उपस्थिति पर सवाल उठाये हैं. आईसीसी बोर्ड की बैठक 24 से 26 जून के बीच बारबाडोस […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा ने आज बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को पत्र लिखकर एन श्रीनिवासन के टीएनसीए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति और आईसीसी बोर्ड बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि के रुप में प्रस्तावित उपस्थिति पर सवाल उठाये हैं.
आईसीसी बोर्ड की बैठक 24 से 26 जून के बीच बारबाडोस में होगी. श्रीनिवासन आईसीसी प्रमुख के रुप में बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. वर्मा ने कहा कि आईसीसी बैठक में उसका प्रतिनिधित्व उच्चतम न्यायालय के आदेश की भावना के खिलाफ है जिसके कारण वह बीसीसीआई प्रमुख नहीं बन सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










