जब महेंद्र सिंह धौनी के लिए विराट कोहली ने की विकेटकीपिंग

मीरपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच पहले एकदिवसीय मैच के दौरान बांग्लादेश की पारी में यहां उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब धौनी को एक ओवर का विश्राम देने के लिए विराट कोहली ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. कोहली ने इससे पहले किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेटकीपिंग नहीं की थी. इस […]
मीरपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच पहले एकदिवसीय मैच के दौरान बांग्लादेश की पारी में यहां उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब धौनी को एक ओवर का विश्राम देने के लिए विराट कोहली ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली.
कोहली ने इससे पहले किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेटकीपिंग नहीं की थी. इस दौरान वह बिना पैड पहने विकेट से दूर खडे होकर विकेटकीपिंग कर रहे थे. धौनी की अनुपस्थिति की वजहों का पता नहीं चल सका है. कोहली ने 44वें ओवर की शुरुआत में धौनी के दस्ताने पहन लिये. इस समय मध्यम गति के तेज गेंदबाज उमेश यादव नासिर हुसैन को गेंदबाजी करने के लिए आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




