टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बावजूद नहीं बदले महेंद्र सिंह धौनी

मीरपुर :महेंद्र सिंह धौनी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिये छह महीने से अधिक समय गुजर गये हैं. लेकिन उनके खेल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वनडे के प्रति उनके रुख में बदलाव नहीं आया है. स्थिति की मांग के अनुसार धौनी सामंजस्य बैठाते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे तीन […]
मीरपुर :महेंद्र सिंह धौनी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिये छह महीने से अधिक समय गुजर गये हैं. लेकिन उनके खेल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वनडे के प्रति उनके रुख में बदलाव नहीं आया है. स्थिति की मांग के अनुसार धौनी सामंजस्य बैठाते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रहे तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले प्रेस कांन्फ्रेंस में जब धौनी से पूछा गया कि क्या उनके रवैये में बदलाव आया है तो उन्होंने इसका जवाब नहीं में दिया.
बांग्लादेश के खिलाफ कल यहां होने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में धौनी ने कहा, नहीं, यह पहले की तरह है क्योंकि टीम के लिए महत्वपूर्ण जीतना है. हमें देखना होगा कि अंतिम एकादश में खेल रहे खिलाडियों के अनुकूल क्या भूमिका और जिम्मेदारी है और इसके अनुसार ही हम फैसला करते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामंजस्य बैठाना और लगातार सुधार की कोशिश करना महत्वपूर्ण है.
धौनी ने कहा, जैसा कि मैंने कहा यह खेल की मांग है. यह मेरे बारे में नहीं है, बल्कि टीम मुझसे क्या चाहती है और जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाता हूं तो क्या स्थिति है, इससे संबंधित है. इसलिए यह पहले की तरह है. यह इस पर भी निर्भर करता है कि मैं कहां बल्लेबाजी कर रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




