ePaper

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में वापसी करना चाहेगा इंग्लैंड

Updated at : 08 Jun 2015 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में वापसी करना चाहेगा इंग्लैंड

लंदन : इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच में जब विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले न्यूजीलैंड से मंगलवार को भिड़ेगा तो उसकी निगाहें एक बार फिर से इस प्रारुप में वापसी करने पर होगी. विश्व कप में टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश को हराने में असफल रहने वाला इंग्लैंड बांग्लादेश […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच में जब विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले न्यूजीलैंड से मंगलवार को भिड़ेगा तो उसकी निगाहें एक बार फिर से इस प्रारुप में वापसी करने पर होगी. विश्व कप में टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश को हराने में असफल रहने वाला इंग्लैंड बांग्लादेश से हारकर पहले दौर से ही बाहर हो गया था. टीम 50 ओवर के खेल में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जेम्स एंडरसन, इयान बेल और स्टुअर्ट ब्राड जैसे अनुभवी खिलाडियों के स्थान पर नये खिलाडियों एलेक्स हैल्स, जास बट्लर, जसन रॉय और लेग स्पिनर आदिल रशीद को टीम में शामिल किया है. टीम का नेतृत्व इयान मार्गन के पास ही है.

वर्ष 2019 में होने वाले अगले विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा और इसको देखते हुए टीम अपने को फिर से स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola