भूकंप प्रभावित नेपाल के लिए स्पिनर तैयार करेंगे वेंकटपति राजू

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व स्पिनर वेंकटपति राजू धर्मशाला में चल रहे 15 दिवसीय शिविर में भूकंप प्रभावित नेपाल के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं. एशियाई क्रिकेट परिषद के विकास अधिकारी के रुप में राजू इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात और थाइलैंड टीम के साथ अपने अनुभव बांट चुके […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व स्पिनर वेंकटपति राजू धर्मशाला में चल रहे 15 दिवसीय शिविर में भूकंप प्रभावित नेपाल के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं. एशियाई क्रिकेट परिषद के विकास अधिकारी के रुप में राजू इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात और थाइलैंड टीम के साथ अपने अनुभव बांट चुके हैं.
नेपाल के मुख्य कोच और पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी पुबुदु दस्सानायके ने धर्मशाला से बताया हमें बताया गया है कि वेंकटपति राजू 11 जून को यहां आ रहे हैं और एक सप्ताह के साथ लड़कों के साथ काम करेंगे. वह हमारे स्पिनरों के साथ काम करेंगे और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि उनके योगदान से हमें मदद मिलेगी. हमने सुना है कि राजस्थान रायल्स के कोच मोंटी देसाई भी आने वाले दिनों में हमसे जुडेंगे. बीसीसीआई ने कहा है कि हमें अन्य विशेषज्ञों की तरफ से मदद उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




