फायदेमंद होता है भारत के विरुद्ध खेलना : शाकिब अल हसन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतुल्लाह : बांग्लादेश के शीर्ष ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का मानना है कि भारत के खिलाफ कोई श्रृंखला खेलना हमेशा लाभदायक होता है क्योंकि क्रिकेट जगत के सबसे आकर्षक टीम के साथ खेलने से लोगों के नजर पड़ती है और प्रायोजक भी आकर्षित होते हैं. टेस्ट कप्तान मुशफिकर रहीम के अनुसार इससे एक अतिरिक्त प्रेरणा […]
विज्ञापन
फतुल्लाह : बांग्लादेश के शीर्ष ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का मानना है कि भारत के खिलाफ कोई श्रृंखला खेलना हमेशा लाभदायक होता है क्योंकि क्रिकेट जगत के सबसे आकर्षक टीम के साथ खेलने से लोगों के नजर पड़ती है और प्रायोजक भी आकर्षित होते हैं.
टेस्ट कप्तान मुशफिकर रहीम के अनुसार इससे एक अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है जबकि तमीम इकबाल तीन में से कम-से-कम एक वनडे जीतना चाहते हैं. आईपीएल में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी शाकिब की नजरों में भारत के साथ श्रृंखला सुंदर वास्तिवकता के समान होता है.
भारत के विरुद्ध बुधवार को खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले बांग्लादेश के अग्रणी दैनिक प्रोथोम आलो को दिये एक बयान में शाकिब ने कहा मेरे लिए भारत के साथ श्रृंखला का मतलब है कि आप प्रायोजकों को आकर्षित कर सकते हैं. मुशफिकर ने कहा कि भारत के खिलाफ अच्छा खेलकर वे यह साबित कर सकते हैं कि पाकिस्तान को एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से हराना कोई तुक्का नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










