डेंगू की चपेट में लोकेश राहुल, बांग्लादेश दौरे से बाहर

कोलकाता : कर्नाटक के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल डेंगू से ठीक तरह से नहीं उबर पाने के कारण बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नहीं जा पायेंगे. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले 23 साल के राहुल को 10 जून से बांग्लादेश के खिलाफ […]
कोलकाता : कर्नाटक के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल डेंगू से ठीक तरह से नहीं उबर पाने के कारण बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नहीं जा पायेंगे. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले 23 साल के राहुल को 10 जून से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिये फिट नहीं पाया गया है.
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया, के एल राहुल अभी पूरी तरह से अपनी बीमारी से उबर नहीं पाये हैं इसलिये वह बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल नहीं होंगे. राहुल ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करते हुए सिडनी टेस्ट में शानदार 110 रन बनाये थे. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलकाता से ढाका के लिये रवाना होगी. जहां टीम को एक टेस्ट के अलावा तीन वन डे मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




