लिजेंड क्रिकेट टी -20 लीग को आईसीसी ने दी मंजूरी, सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर दी शेन वार्न को चुनौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 12:21 PM
क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वालेसचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन से मुलाकात की और उन्होंने लिजेंड टी-20 लीग के लिए अनुमति मांगी. खबर है कि आईसीसी ने इस आयोजन को अपनी मंजूरी दे दी है. क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों का यह […]
क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वालेसचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन से मुलाकात की और उन्होंने लिजेंड टी-20 लीग के लिए अनुमति मांगी. खबर है कि आईसीसी ने इस आयोजन को अपनी मंजूरी दे दी है.
Looking forward to the challenge @ShaneWarne. GAME ON!! It is #SachinversusWarne!!! pic.twitter.com/bfMXmvf9pI
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 3, 2015
क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों का यह लीग मैच अमेरिका में खेला जायेगा. इसका आयोजन अगस्त-सितंबर में होना है. अमेरिका के न्यूयार्क, लॉस एंजेलिस और शिकागो में यह मैच खेला जायेगा. इस लीग से संबंधित एक ट्वीट सचिन तेंदुलकर ने किया है. उन्होंने शेन वार्न को चुनौती देते हुए लिखा है-क्या चुनौती के लिए तैयार है. गेम शुरू होने वाला है. यह गेम है सचिन बनाम शेन वार्न.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










