भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला पर अभी नहीं हुआ है फैसला : सुषमा स्वराज

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध शुरु करने की कवायद में हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान की भारत यात्रा के […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध शुरु करने की कवायद में हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान की भारत यात्रा के संदर्भ में सुषमा ने यह टिप्पणी की.
बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ कोलकाता में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीसीबी प्रमुख शहरयार ने इस साल दिसंबर में यूएई में तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैचों की श्रृंखला का प्रस्ताव रखा था. बीसीसीआई ने हालांकि इस प्रस्तावित श्रृंखला और आयोजन स्थल पर अब तक कोई ठोस बयान नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




