ePaper

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 124 रनों से हराया

Updated at : 25 May 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 124 रनों से हराया

लंदन : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 124 रनों से आज जीत हासिल की. इंग्लैंड ने जीत के लिए 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को महज 220 रन पर ही समेट दिया और इस प्रकार दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में 124 रनों से आज जीत हासिल की. इंग्लैंड ने जीत के लिए 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को महज 220 रन पर ही समेट दिया और इस प्रकार दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली.

जीत के लिए 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम दूसरी पारी में 67.3 ओवर में महज 220 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई. आखिरी विकेट बोल्ट का गिरा. इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में ब्रॉड और स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि एंडरसन, वुड, अली और रुट ने एक-एक विकेट लिए. न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में सी एंडरसन ने 67 और बी जे वैटलिंग ने 59 रन बनाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola