अपने गृहनगर रांची पहुंचकर खुश हैं महेंद्र सिंह धौनी, कल होगा रॉयल चैलेंजर्स से मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2015 12:21 PM
रांची : कल रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महा मुकाबला होगा, इस मुकाबले में रांची के हीरो महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कल बुधवार को ही […]
रांची : कल रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महा मुकाबला होगा, इस मुकाबले में रांची के हीरो महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कल बुधवार को ही रांची पहुंच गयी, जबकि आरसीबी की टीम आज पहुंचेगी. कल जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रांची पहुंची, तो टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जिबा के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे. जब धौनी रांची की धरती पर पहुंचे, तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने अपने गृहनगर के लोगों का अभिवादन भी किया.

पहले क्वालीफायर में जब चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के हाथों पराजित हो गयी थी और यह तय हुआ था कि अब चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा क्वालीफायर रांची में खेलना होगा, तो महेंद्र सिंह धौनी ने यह बयान दिया था कि उन्हें खुशी है कि वे अपने गृहनगर रांची में मैच खेलेंगे. रांची में उन्हें खेलता हुआ देखकर उनके माता-पिता बहुत खुश होंगे. धौनी का यह बयान दर्शाता है कि उन्हें अपने शहर से कितना गहरा लगाव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










