बीसीसीआई के बदले चेहरे का प्रभाव क्या बांग्लादेश दौरे के टीम चयन पर भी पड़ेगा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 11:56 AM
इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 24 मई को खेला जायेगा. इस लीग की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर जा रही है,जहां वह एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मैच खेलेंगे. इस दौरे के लिए टीम का ऐलान आज किया जाना है. हालांकि अभी तक जैसी सूचना मिली है कि बांग्लादेश दौरे […]
इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 24 मई को खेला जायेगा. इस लीग की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर जा रही है,जहां वह एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मैच खेलेंगे. इस दौरे के लिए टीम का ऐलान आज किया जाना है. हालांकि अभी तक जैसी सूचना मिली है कि बांग्लादेश दौरे पर भी कमोबेश वही टीम जायेगी, जो ऑस्ट्रेलिया गयी थी, बावजूद इसके एक सवाल लाजिमी है कि क्या अब टीम में उन चार महारथियों की वापसी संभव है, जिनका चयन विश्वकप के दौरान नहीं हुआ था और इस फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी. इन चारों खिलाड़ियों युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जहीर खान की टीम में वापसी की चर्चा एक बार फिर शुरू हुई है, तो इसके कुछ कारण हैं, मसलन, इनका इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन, बीसीसीआई से एन श्रीनिवासन युग की समाप्ति इत्यादि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










