गौतम गंभीर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों और फील्डरों पर फोड़ा

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस के हाथों मिली पराजय के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों और फील्डरों पर फोड़ा. मुंबई ने चार विकेट 79 रन पर गंवाने के बाद उबरते हुए चार विकेट पर 171 रन बनाये. गंभीर ने कहा कि […]
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस के हाथों मिली पराजय के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों और फील्डरों पर फोड़ा. मुंबई ने चार विकेट 79 रन पर गंवाने के बाद उबरते हुए चार विकेट पर 171 रन बनाये. गंभीर ने कहा कि उनके गेंदबाजों को डैथ ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
उन्होंने कहा , हमने अहम मौकों पर विकेट गंवाये. युसूफ ने अच्छी पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. अब केकेआर को हर हालत में राजस्थान रायल्स को हराना होगा. गंभीर ने कहा , केकेआर के लिए कुछ भी आसान नहीं होता. हमें हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. उम्मीद है कि हम इस मैच में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




