अरे, अनुष्का शर्मा को यह क्या कह गये युवराज सिंह, कहीं विराट कोहली न हो जायें नाराज!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 12:04 PM
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के इश्क के चर्चे आम हैं. विराट कोहली ने तो अपने रिश्ते को जगजाहिर भी कर दिया है, यह बात दीगर है कि अनुष्का अभी तक इस रिश्ते को व्यक्तिगत मामला बताकर टिप्पणी करने से बचती रहीं हैं, लेकिन उन दोनोंका रिश्ता सबके सामने है. अब तो […]
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के इश्क के चर्चे आम हैं. विराट कोहली ने तो अपने रिश्ते को जगजाहिर भी कर दिया है, यह बात दीगर है कि अनुष्का अभी तक इस रिश्ते को व्यक्तिगत मामला बताकर टिप्पणी करने से बचती रहीं हैं, लेकिन उन दोनोंका रिश्ता सबके सामने है. अब तो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
https://instagram.com/p/2h6RN1Tcxi/
युवराज सिंह ने सोशल मीडियन पर अनुष्का शर्मा को भाभी कह डाला है. मामला कुछ यूं है कि अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेड के प्रोमोशन के लिए अपने एकाउंट से इंस्टाग्राम पर फिल्म की हीरोइन रोजी, जिसका किरदार वे खुद निभा रही हैं, के तीन मूड की तसवीर डाली. इस तसवीर पर लोगों के कमेंट आना शुरू हो गये थे. उसी तसवीर पर युवराज सिंह ने कमेंट किया है-ओए, होय रोजी भाभी, लुकिंग ऑसम.
युवराज के इस कमेंट के बाद तो यह बात और भी साफ हो गयी है कि विराट कोहली और अनुष्का जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. भले ही दोनों इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हों. विराट कोहली के साथ अनुष्का हमेशा नजर आती हैं. कई मैच के दौरान वे विराट को चियर करने के लिए ग्राउंड में भी मौजूद रहती हैं. वर्ल्डकप में सेमीफाइनल के बाद जब टीम वापस देश लौटी तो अुनष्का और विराट साथ-साथ थे.
विराट ने अनुष्का का हाथ थाम रखा था. वे दोनों एक दूसरे को संभालते लगे, क्योंकि टीम की हार के बाद अनुष्का और विराट पर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मक कमेंट किया था. विराट ने तो यहां तक कहा कि अनुष्का उनकी जिंदगी हैं और उनपर गलत कमेंट किया जाये, तो उन्हें बुरा लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










