ePaper

पीटरसन ने इंग्लैंड के कोच पद को लेकर ट्विटर पर मजाक किया

Updated at : 13 May 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
पीटरसन ने इंग्लैंड के कोच पद को लेकर ट्विटर पर मजाक किया

लंदन : ईसीबी के नये निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस द्वारा टीम में शामिल किए जाने की संभावनाएं खारिज करने के बाद इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन ने आज ट्विटर पर मजाक में लिखा कि उन्होंने आज इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के कोच की नौकरी के लिए आवेदन किया है. पीटरसन ने अपने 25.60 लाख प्रशंसकों […]

विज्ञापन

लंदन : ईसीबी के नये निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस द्वारा टीम में शामिल किए जाने की संभावनाएं खारिज करने के बाद इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन ने आज ट्विटर पर मजाक में लिखा कि उन्होंने आज इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के कोच की नौकरी के लिए आवेदन किया है.

https://twitter.com/KP24/status/598362578063077376

पीटरसन ने अपने 25.60 लाख प्रशंसकों के लिए लिखा, गुड मानिंर्ग, कल एक बहुत बुरे दिन के बाद मैंने रातभर बहुत सोचा. मैं कोच की नौकरी के लिए आवेदन कर रहा हूं. स्ट्रॉस ने मंगलवार को अपने और 34 साल के क्रिकेटर के बीच भारी अविश्वास होने का हवाला देते हुए कहा था कि पीटरसन का तत्काल भविष्य में इंग्लैंड की टीम के लिए चयन नहीं किया जाएगा. पिछले सप्ताहांत में पीटर मूर्स को बर्खास्त करने के बाद से टीम के पास अभी कोई कोच नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola