IPL 8: पंजाब पर भारी होगा रॉयल चैलेंजर्स का पलडा

मोहाली : प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश में जुटी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का पलडा आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे काबिज किंग्स इलेवन पंजाब पर भारी होगा जब कल दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होगी. आरसीबी को जीत से कम पर संतोष नहीं होगा जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स […]
मोहाली : प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश में जुटी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का पलडा आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे काबिज किंग्स इलेवन पंजाब पर भारी होगा जब कल दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होगी. आरसीबी को जीत से कम पर संतोष नहीं होगा जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से आगे निकल जायेगी और प्लेऑफ में प्रवेश का उसका दावा भी पुख्ता होगा.
फिलहाल आरसीबी 11 मैचों में 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 12 मैचों में सिर्फ चार अंक लेकर प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुका है. बेंगलूर में पिछले मैच में आरसीबी ने पंजाब को 138 रन से हराया था. आरसीबी के पास क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और कप्तान विराट कोहली के रुप में खतरनाक बल्लेबाज हैं. आईपीएल के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से दो डिविलियर्स (436 रन) और कोहली (417) आरसीबी के हैं. गेल भी 370 रन बनाकर सातवें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




