आत्मविश्वास से ओतप्रोत सनराइजर्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से

हैदराबाद : आईपीएल के मौजूदा सत्र की शीर्ष चार टीमों में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद खराब फार्म से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब को कल यहां हराकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. शुरुआत में लय हासिल करने के लिये जूझने के बाद डेविड वार्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम ने पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन […]
हैदराबाद : आईपीएल के मौजूदा सत्र की शीर्ष चार टीमों में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद खराब फार्म से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब को कल यहां हराकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. शुरुआत में लय हासिल करने के लिये जूझने के बाद डेविड वार्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम ने पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अंकतालिका में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है. उसने कल रायपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स को छह रन से हराया.
सनराइजर्स की कमजोर कडी उसका मध्यक्रम रही है लेकिन पिछले मैचों में मोइजेस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन और नमन ओझा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान डेविड वार्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है. लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने बल्लेबाजी के भी जौहर दिखाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










