सात जून से भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा, एक टेस्ट और तीन वनडे का होगा आयोजन

Updated at : 05 May 2015 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
सात जून से भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा, एक टेस्ट और तीन वनडे का होगा आयोजन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम एक टेस्ट और तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेगी. बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय टीम सात जून को बांग्लादेश के लिए रवाना होगा.पहला टेस्ट 10 जून से फतुल्लाहमेंखेला जायेगा जो नौ साल बाद टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.टीम इंडिया को इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम एक टेस्ट और तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेगी.

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय टीम सात जून को बांग्लादेश के लिए रवाना होगा.पहला टेस्ट 10 जून से फतुल्लाहमेंखेला जायेगा जो नौ साल बाद टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.टीम इंडिया को इसके बाद मीरपुर में 18, 21 और 24 जून को तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. टीम 26 जून को भारत रवाना होगी.

जून के महीने में बारिश की संभावना के कारण सभी एकदिवसीय मैचों के लिए रिजर्व दिन रखा गया है.बारिश के मौसम के कारण बांग्लादेश ने कभी जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में टेस्ट मैचों की मेजबानी नहीं की है. लेकिन इस बार भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद बांग्लादेश जुलाई-अगस्त में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी भी करेगा.

बांग्लादेश फिलहाल पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है. मेजबान टीम ने वनडे मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद एकमात्र टी20 मैच भी जीता.दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की श्रृंखला का पहला मैच ड्रा रहा.
बांग्लादेश दौरे पर भारतीय कार्यक्रम: सात जून: भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंचेगी 10 से 14 जून (पहला टेस्ट) 18 जून ( पहला वनडे )19 जून रिजर्व दिन) 21 जून ( दूसरा वनडे )22 जून रिजर्व दिन ( 24 जून) तीसरा वनडे (25 जून रिजर्व दिन) 26 जून : भारतीय टीम स्वदेश रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola