ePaper

जोनाथन ट्राट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Updated at : 05 May 2015 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
जोनाथन ट्राट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

लंदन : इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनाथन ट्राट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 से ड्रा हुई इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान ट्राट को जूझना पड़ा था और वह छह पारियों में सिर्फ 72 रन ही बना पाये जिसमें वह तीन बार खाता खोलने में भी विफल […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनाथन ट्राट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 से ड्रा हुई इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान ट्राट को जूझना पड़ा था और वह छह पारियों में सिर्फ 72 रन ही बना पाये जिसमें वह तीन बार खाता खोलने में भी विफल रहे.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में ट्राट ने कहा, यह मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मेरे खेल का स्तर वैसा है जैसा इंग्लैंड की ओर से खेलने के लिए चाहिए. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि मुझे वापसी करने और दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला और मैं निराश हूं कि यह कामयाब नहीं रहा.

चौंतीस साल के ट्राट हालांकि इंग्लैंड में अपनी काउंटी वारविकशर की ओर से खेलना जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, मैं वारविकशर के साथ अपना करियर जारी रखने को लेकर उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि अधिक ट्रॉफी जीतने में टीम की मदद कर पाऊंगा. ट्राट ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के दौरान इंग्लैंड की ओर से 52 टेस्ट, 68 वनडे और सात टी20 मैच खेले.

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस बल्लेबाज ने नौ शतक की मदद से 44 . 08 की औसत के साथ 3835 टेस्ट रन बनाये. उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत 2009 एशेज श्रृंखला के दौरान द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक के साथ की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola