एन श्रीनिवासन को लगा झटका, गे बेटे ने लगाया शादी के लिए जबर्दस्ती करने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 4:12 PM

विज्ञापन

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के बेटे अश्विन ने आरोप लगाया है कि उनके पिता एन श्रीनिवासन उनकी जबर्दस्ती शादी कराना चाहते हैं. जबकि वे अपने पार्टनर अवि के साथ खुश हैं. गौरतलब है कि एन श्रीनिवासन के बेटे अश्विन समलैंगिक हैं, जिसके कारण उनके पिता उन्हें पसंद नहीं करते हैं. अश्विन का आरोप […]

विज्ञापन

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के बेटे अश्विन ने आरोप लगाया है कि उनके पिता एन श्रीनिवासन उनकी जबर्दस्ती शादी कराना चाहते हैं. जबकि वे अपने पार्टनर अवि के साथ खुश हैं. गौरतलब है कि एन श्रीनिवासन के बेटे अश्विन समलैंगिक हैं, जिसके कारण उनके पिता उन्हें पसंद नहीं करते हैं. अश्विन का आरोप है कि उनके पिता परिवार की विरासत के लिए किसी महिला के साथ उनकी शादी कराना चाहते हैं. श्रीनिवासन के बेटे अश्विन श्रीनिवासन ने समाचार पत्र डीएनए को दिये साक्षात्कार में यह आरोप अपने पिता पर लगाया है. अश्विन ने अपने पिता पर यह आरोप लगाया है कि वे जबर्दस्ती उनकी शादी एक महिला से कराना चाहते हैं. अश्विन ने अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा मांगा है.

अश्विन पहले भी एन श्रीनिवासन पर लगा चुके हैं प्रताड़ित करने का आरोप
एन श्रीनिवासन के बेटे अश्विन पहले भी अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुके हैं. अश्विन ने अपने पिता पर पार्टनर अवि के साथ मारपीट करने का इल्जाम भी लगाया था. चूंकि वे इस समलैंगिक रिश्ते से खुश नहीं थे. यही कारण है कि एन श्रीनिवासन और उनके बेटे अश्विन के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं.
एन श्रीनिवासन की है दो संतान
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट्स के मालिक हैं और उनकी दो संतान है एक बेटा और एक बेटी. अश्विन और रूपा. रूपा के पति गुरूनाथ मयप्पन आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी करार दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola