श्रीनिवासन को लगा करारा झटका, वित्तीय अनियमितता के आरोप में संजय पटेल निलंबित

वडोदरा : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को आज एक और झटका लगा जब उनके करीबी माने जाने वाले संजय पटेल को वित्तीय अनियमितता के आरोप में बडौदा क्रिकेट संघ ने उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी. बीसीसीआई के पूर्व सचिव पटेल ने हालांकि बीसीए की प्रबंध समिति के इस फैसले के खिलाफ कानूनी […]
वडोदरा : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को आज एक और झटका लगा जब उनके करीबी माने जाने वाले संजय पटेल को वित्तीय अनियमितता के आरोप में बडौदा क्रिकेट संघ ने उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी. बीसीसीआई के पूर्व सचिव पटेल ने हालांकि बीसीए की प्रबंध समिति के इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है.
पूर्व टेस्ट बल्लेबाजी और पटेल के विरोधी माने जाने वाले अंगशुमन गायकवाड ने कहा, वित्तीय अनियमितता के कारण संजय पटेल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. ड्रेसिंग रुम और बीसीए के कार्यालय में सुधार के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे. हालांकि बिल 89 लाख रुपये तक पहुंच गए. इतनी राशि खर्च करने के लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




