कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु से भिड़ेगा राजस्थान रायल्स, सातवीं जीत पर होगी नजर

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग में जीत का छक्का जड़ चुकी राजस्थान रायल्स की टीम कल जब रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से भिड़ेगी, तो उसका लक्ष्य जीत की लय को कायम रखना होगा. छह मैचों में पांच जीत दर्ज कर चुकी राजस्थान 10 अंक लेकर शीर्ष पर है. उसे एकमात्र मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने […]
अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग में जीत का छक्का जड़ चुकी राजस्थान रायल्स की टीम कल जब रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से भिड़ेगी, तो उसका लक्ष्य जीत की लय को कायम रखना होगा. छह मैचों में पांच जीत दर्ज कर चुकी राजस्थान 10 अंक लेकर शीर्ष पर है. उसे एकमात्र मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने हराया. मुकाबला टाई रहने के बाद एलिमिनेटर से फैसला हुआ था. दूसरी ओर बेंगलूर चार मैचों में तीन हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे है. उसे एकमात्र जीत पहले मैच में गत चैंपिपयन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली थी.
दूसरी ओर राजस्थान पहले मैच से ही शानदार फार्म में है. अजिंक्य रहाणे और शेन वाटसन ने उसे अच्छी शुरुआत दी है और स्टीव स्मिथ के रहते मध्यक्रम कमाल का प्रदर्शन कर रहा है. पिछले मैच में हालांकि पंजाब से मिली हार ने गेंदबाजों की कुछ कमजोरियां उजागर की. राजस्थान ने कल 191 रन का स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज बीच में दिशा भटक गए. स्टुअर्ट बिन्नी और जेम्स फाकनेर को आगामी मैचों में एहतियात बरतनी होगी.
राजस्थान रायल्स : शेन वाटसन ( कप्तान ), अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, अंकित शर्मा, बेन कटिंग, दीपक हुड्डा, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, जेम्स फाकनेर, केन रिचर्डसन, करुण नायर, प्रवीण ताम्बे, राहुल तेवाटिया, रजत भाटिया, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, स्टुअर्ट बिन्नी, टिम साउदी, विक्रमजीत मलिक, क्रिस मौरिस, जुआन थेरोन, बरिंदर सिंह सरन, दिनेश सांलुके, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










