दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 रन कम बनाये : प्रवीण आमरे

नयी दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य प्रवीण आमरे ने कहा कि हमने कल के मैच में 20 रन कम बनाये थे, इसका श्रेय कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को जाता है. आमरे ने कहा, हमें केकेआर के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा. […]
नयी दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य प्रवीण आमरे ने कहा कि हमने कल के मैच में 20 रन कम बनाये थे, इसका श्रेय कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को जाता है. आमरे ने कहा, हमें केकेआर के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा. हम पावर प्ले में सिर्फ 34 ही रन बना पाये. उमेश ने शानदार गेंदबाजी की.
हमने लगभग 20 रन कम बनाये। दिल्ली के विकेट को देखते हुए 170 से अधिक का स्कोर प्रतिस्पर्धी होता लेकिन हम इससे पीछे रह गये. कोटला पर आईपीएल में लगातार नौंवी हार के बावजूद आमरे को आगामी मैचों में यहां अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




