ePaper

वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रा

Updated at : 18 Apr 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रा

नार्थ साउंड : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया है. इस मैच में जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये लेकिन उनकी इस उपलब्धि का जश्न अधूरा रह गया क्योंकि वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन […]

विज्ञापन

नार्थ साउंड : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया है. इस मैच में जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये लेकिन उनकी इस उपलब्धि का जश्न अधूरा रह गया क्योंकि वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मैच को ड्रा करवा दिया. जासन होल्डर ने नाबाद 103 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला और जीत के लिए 438 रन के मुश्किल लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 350 रन बनाये.

होल्डर ने अपनी पारी में 149 गेंदों का सामना करके 15 चौके लगाये. एक समय पर वेस्टइंडीज के छह विकेट 189 रन पर गिर चुके थे लेकिन उन्हांेने टीम को संकट से निकाला. उन्होंने दिनेश रामदीन के साथ सातवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की.
एंडरसन ने इस साझेदारी को तोड़कर रिकार्ड पूरा किया और आखिरी घंटे में टीम को एक बार फिर जीत की दहलीज पर पहुंचाने की कोशिश की लेकिन होल्डर ने उनकी उम्मीदें तोड दी. एंडरसन ने सुबह मर्लोन सैमुअल्स को आउट करके इयान बाथम के 383 विकेट के इंग्लिश रिकार्ड की बराबरी कर ली थी. उन्होंने रामदीन को पहली स्लिप में एलेस्टेयर कुक के हाथों लपकवाकर बाथम को पछाड़ा. यह उपलब्धि उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में हासिल की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola