ePaper

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर 328 रन की बढ़त

Updated at : 16 Apr 2015 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर 328 रन की बढ़त

एंटीगा : इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक अपनी कुल बढत को 328 रन तक पहुंचाकर वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 224 रन बना लिए हैं. लंच के समय गैरी बैलेंस 92 जबकि बेन स्टोक्स 33 रन बनाकर खेल रहे थे. इंग्लैंड की […]

विज्ञापन

एंटीगा : इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक अपनी कुल बढत को 328 रन तक पहुंचाकर वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 224 रन बना लिए हैं. लंच के समय गैरी बैलेंस 92 जबकि बेन स्टोक्स 33 रन बनाकर खेल रहे थे.

इंग्लैंड की टीम आज तीन विकेट पर 116 रन से आगे खेलने उतरी. बैलेंस ने जो रुट (59) के साथ चौथे विकेट के लिए 114 रन जोडकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जेसन होल्डर ने रुट को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोडा. बैलेंस को हालांकि इसके बाद स्टोक्स के रुप में उम्दा जोडीदार मिला. दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 58 रन की साझेदारी कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola