गंभीर ने कहा, गेम चेंजर है सूर्य कुमार यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2015 3:03 PM
कोलकाता : आईपीएल सीजन -8 के उद्घाटन मैच में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि इस मैच में गेम चेंजर सूर्य कुमार यादव की पारी रही.गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मेरे लिए तो वही मैन आफ द मैच और गेम चेंजर […]
कोलकाता : आईपीएल सीजन -8 के उद्घाटन मैच में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि इस मैच में गेम चेंजर सूर्य कुमार यादव की पारी रही.गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मेरे लिए तो वही मैन आफ द मैच और गेम चेंजर रहा. उसका भविष्य काफी उज्ज्वल है. उपकप्तान यादव ने 20 गेंद में नाबाद 46 रन बनाये जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था.गंभीर ने कहा , मैंने टॉस से पहले रवि शास्त्री से कहा था कि सूर्य का प्रदर्शन देखने लायक होगा. अच्छी बात यह है कि हमने मैच से पहले उसे उपकप्तान बनाया. उन्होंने कहा , चौथे नंबर पर हम उसे और जिम्मेदारी देना चाहते थे ताकि उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा सके.
उसने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया. दो बार आईपीएल जीत चुके कप्तान ने कहा कि केकेआर ऐसी टीम है जिसका विश्वास खिलाड़ियों को निखारने में रहता है. रणजी ट्राफी से पहले मुंबई के कप्तान चुने गए यादव को कुछ मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हटाकर आदित्य तारे को कमान सौंपी गई. इससे वाकिफ गंभीर ने कहा , हमने हमेशा उसे एक अगुआ के तौर पर देखा और हम उसे तैयार करना चाहते हैं. केकेआर और बाकी टीमों में यही फर्क है. बदले हुए गेंदबाजी एक्शन के साथ वापसी करने वाले स्पिनर सुनील नारायण ने चार ओवर में 28 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला.
गंभीर ने कहा , उसके एक्शन के बारे में काफी बातें हुई है. उसने अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि इस विकेट से स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी. मैं उसके प्रदर्शन से खुश हूं और हम चाहते हैं कि वह धीरे- धीरे लय में आये. हम उस पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते. ईडन की पिच पर कुछ घास देखी गई और गंभीर ने कहा कि यह पारंपरिक विकेट नहीं लग रहा था. उन्होंने कहा ,ह्यह्य कोलकाता की विकेट ऐसी नहीं होती है. इस पर घास थी. हमें नहीं पता था कि इस पर अच्छा स्कोर क्या होगा और मौसम का मिजाज भी मेरे दिमाग में था.
उन्होंने कहा , हम लक्ष्य का पीछा करने में हमेशा माहिर रहे हैं और मेरे खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. केकेआर का सामना अब 11 अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से है और गंभीर ने अपने खिलाडियों से फील्डिंग बेहतर करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










