शतक से चूकने का अफसोस नहीं : रोहित शर्मा

कोलकाता : आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद कहा कि कोलकाता के युवा खिलाड़ी उसकी जीत की कुंजी साबित हुए.रोहित ने केकेआर को जीत का श्रेय देते हुए कहा , उनकी ताकत उनके घरेलू बल्लेबाज हैं जिन्होंने हालात […]
कोलकाता : आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद कहा कि कोलकाता के युवा खिलाड़ी उसकी जीत की कुंजी साबित हुए.रोहित ने केकेआर को जीत का श्रेय देते हुए कहा , उनकी ताकत उनके घरेलू बल्लेबाज हैं जिन्होंने हालात के अनुरूप बल्लेबाजी की. मुंबई के लिए 98 रन की पारी खेलने वाले रोहित ने कहा , मुझे शतक से चूकने का मलाल नहीं है लेकिन हार का दुख है. पहले विकेट के बाद हमें ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी.
केकेआर के लिए 20 गेंद में नाबाद 46 रन बनाने वाले मुंबई के अपने साथी सूर्यकुमार यादव के बारे में उन्होंने कहा , वह प्रतिभाशाली युवा है और उसने अच्छा प्रदर्शन किया. उसे अपने खेल की अच्छी समझ है और वह परिपक्व हो गया है. उसने रणजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.
मुंबई के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम मजबूत होकर वापसी करेगी. रोहित ने कहा , हमने अपनी रणनीति पर बखूबी अमल नहीं किया लेकिन मैं किसी को दोष नहीं देता. उन्होंने कहा , यह सत्र का पहला मैच था और गेंदबाजों ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की. उन्होंने प्रयास किये लेकिन नतीजे अनुकूल नहीं रहे. मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




