28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

IPL-8 : KKR ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया

कोलकाता :कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल आठ के शुरुआती मैच में आज यहां मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराया.कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे और युवा बल्लेबाजसूर्यकुमारयादवकीतेजतर्रारपारी की बदौलत केकेआर ने मुंबई के168 रन के लक्ष्‍य को आसानीसे हासिल कर लिया. केकेआर ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की आकर्षक पारी भी बेकार कर दी जो […]

2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010514783Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 31
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010516073Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 32
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010516710Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 33
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010517263Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 34
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010517810Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 35
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010518317Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 36
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010518817Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 37
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010519207Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 38
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010519600Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 39
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010519977Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 40
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010520363Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 41
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010520800Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 42
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010521190Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 43
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010521583Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 44
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010521973Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 45
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010522397Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 46
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010522770Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 47
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010523177Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 48
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010523597Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 49
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010523973Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 50
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010524347Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 51
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010524737Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 52
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010525113Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 53
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010525487Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 54
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010525890Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 55
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010526280Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 56
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010526670Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 57
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010527123Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 58
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010527637Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 59
2015 4$Largeimg109 Apr 2015 010528013Gallery
Ipl-8 : kkr ने दिखाया दम मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया 60

कोलकाता :कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल आठ के शुरुआती मैच में आज यहां मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराया.कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे और युवा बल्लेबाजसूर्यकुमारयादवकीतेजतर्रारपारी की बदौलत केकेआर ने मुंबई के168 रन के लक्ष्‍य को आसानीसे हासिल कर लिया.

केकेआर ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की आकर्षक पारी भी बेकार कर दी जो 65 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद रहे. इसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं. मुंबई का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 37 रन था जिसके बाद रोहित और कोरी एंडरसन (41 गेंद पर नाबाद 55 रन) ने चौथे विकेट के लिये 131 रन की अटूट साझेदारी की. आखिरी छह ओवरों में 88 रन बटोरने वाले मुंबई ने तीन विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा किया.

गंभीर ने 43 गेंदों पर 57 रन की सधी हुई पारी खेली. उन्होंने मनीष पांडे : 24 गेंदों पर 40 रन : के साथ दूसरे विकेट के लिये 85 रन की साझेदारी की लेकिन वह सूर्यकुमार थे जिन्होंने कोलकाता की जीत आसान बनीय. इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 20 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली. इससे केकेआर ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 170 रन बनाकर आईपीएल के उदघाटन मैच में दो अंक हासिल किये.

केकेआर ने रोबिन उथप्पा (नौ) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें एंडरसन ने पारी के तीसरे ओवर में ही हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया. गंभीर जब एक रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला. उन्हें शुरु में कुछ देर तक जूझना पडा लेकिन पांडे ने एंडरसन के सिर के उपर से छक्का जडकर दबाव हटाने की अच्छी कोशिश की.

पावरप्ले के बाद जब प्रज्ञान ओझा ने गेंद संभाली तो गंभीर ने मिडविकेट पर छक्का जडकर उनका स्वागत किया और फिर हरभजन के पहले दो ओवरों में चार चौके जडकर मुंबई की मुश्किलें बढा दी. इस बीच कोलकाता की तरह मुंबई की तरफ से भी कैच टपकाने का क्रम जारी रहा. पांडे को भी 28 रन के निजी योग पर जीवनदान मिला. उन्होंने इसका फायदा उठाकर लेसिथ मालिंगा पर स्क्वायर लेग पर दर्शनीय छक्का जडा.

हरभजन हालांकि आखिर में पांडे को आउट करने में सफल रहे जिन्होंने लांग आन पर कीरोन पोलार्ड को आसान कैच थमाया. इस आफ स्पिनर को जल्द ही दूसरा विकेट भी मिल जाता लेकिन उन्होंने अपनी ही गेंद पर गंभीर का कैच छोड दिया. गेंद चार रन के लिये चली गयी जिससे गंभीर का अर्धशतक पूरा हुआ. गंभीर का विकेट आखिर में जसप्रीत बमराह को मिला. रायुडु ने डीप स्क्वायर लेग पर कैच लपकने में गलती नहीं की.

युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार ने लेग साइड में अपनी मजबूती का अच्छा सबूत पेश किया. उन्होंने विनयकुमार पर स्क्वायर लेग और बमराह पर लांग लेग पर छक्का लगाया. जब गेंद और रनों के बीच अंतर बढ रहा था तब रणजी ट्राफी में मुंबई की तरफ से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने बमराह के एक ओवर में दो छक्के जबकि यूसुठ पठान (नाबाद 14) ने एक छक्का लगाकर कोलकाता की जीत सुनिश्चित की.

इससे पहले केकेआर के गेंदबाजों ने शुरु में दबाव बनाये रखा लेकिन आखिरी ओवरों में उन्होंने जमकर रन लुटाये. उसकी तरफ से मोर्ने मोर्कल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये.

गंभीर ने टास जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान को निराश भी नहीं किया. आरोन फिंच (पांच) का मुंबई की तरफ से आगाज अच्छा नहीं रहा. इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मोर्कल की गेंद की लाइन में आये बिना उसे पुल किया लेकिन वह हवा में लहरा गयी और उमेश यादव ने कैच में करने में गलती नहीं की.

उमेश ने आदित्य तारे (सात) का कैच भी लपका जिन्होंने शाकिब अल हसन की गेंद तक पहुंचे बिना उस पर हवा में शाट खेल दिया था. विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल पाने वाले अंबाती रायुडु खाता भी नहीं खोल पाये और मोर्कल के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही उन्‍होंने आसान कैच दे दिया.

रोहित ने मोर्कल के एक ओवर में तीन चौके जडकर शुरुआत की और फिर शाकिब पर आईपीएल आठ का पहला छक्का लगाया लेकिन तेजी से रन नहीं बन रहे थे. मुंबई का स्कोर 14 ओवर तक तीन विकेट पर 80 रन था.

रोहित का इरादा साफ था कि डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोरने हैं. उन्होंने पारी के उमेश के पारी के 15वें ओवर में 21 रन बटोरकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाने के साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने उमेश की आखिरी चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया.

बदले हुए एक्शन के साथ खेल रहे सुनील नारायण की गेंद पर विकेटकीपर उथप्पा ने उनका कैच छोडा और रोहित ने इसका फायदा उठाकर चौका और छक्का जड दिया. शाकिब के पारी के आखिरी ओवर में रोहित के पास शतक बनाने का मौका था लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर एंडरसन को अर्धशतक पूरा करने का अवसर दिया. कीवी आलराउंडर ने आखिरी गेंद पर छक्का जडा. एंडरसन की पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें