ePaper

दिल्ली डेयरडेविल्स ने अल्फोंसो थॉमस को गेंदबाजी कोच बनाया

Updated at : 02 Apr 2015 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने अल्फोंसो थॉमस को गेंदबाजी कोच बनाया

नयी दिल्ली : आईपीएल -8 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज अल्फोंसो थॉमस दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाजी कोच होंगे.थॉमस ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वह आईपीएल, बिग बैश, इंग्लिश टी20 और बीपीएल जैसी लीग में खेल चुके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईपीएल -8 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज अल्फोंसो थॉमस दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाजी कोच होंगे.थॉमस ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वह आईपीएल, बिग बैश, इंग्लिश टी20 और बीपीएल जैसी लीग में खेल चुके हैं. आईपीएल में वह पुणे वारियर्स टीम के सदस्य थे. उन्होंने 214 टी20 मैचों में 248 विकेट लिये हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स की विज्ञप्ति के अनुसार थॉमस तेज गेंदबाजों के साथ छोटे अनुबंध पर काम करेंगे. मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने कहा , हम अल्फोंसो की सेवाएं लेकर बहुत खुश हैं. उसे टी20 गेंदबाजी का काफी ज्ञान है. उम्मीद है कि यह हमारे गेंदबाजों के काम आयेगा. थॉमस ने कहा , मैंने आईपीएल खेलने का पूरा मजा लिया है.

अब दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ बतौर कोच अनुभव खास होगा. गैरी ने जब मेरे सामने प्रस्ताव रखा तो मैने तुरंत स्वीकार कर लिया. उन्होंने कहा , टीम में जहीर खान और एल्बी मोर्कल जैसे अनुभवी गेंदबाजों के साथ मोहम्मद शमी, नाथन कूल्टर नाइल और गुरिंदर संधू जैसे युवा गेंदबाज भी हैं. उनके साथ काम करना रोमांचक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola