ePaper

विश्व कप फाइनल के अंपायर होंगे धर्मसेना- केटलबोरो

Updated at : 28 Mar 2015 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप फाइनल के अंपायर होंगे धर्मसेना- केटलबोरो

दुबई : श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को मेलबर्न में रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले के लिए आज मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया. आईसीसी ने बयान में कहा, कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो दो मैदानी अंपायर होंगे. श्रीलंका के रंजन मदुगुले को […]

विज्ञापन

दुबई : श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को मेलबर्न में रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले के लिए आज मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया.

आईसीसी ने बयान में कहा, कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो दो मैदानी अंपायर होंगे. श्रीलंका के रंजन मदुगुले को इस मुकाबले के लिए मैच रैफरी नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन हराकर फाइनल में जगह बनायी जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया.

फाइनल के लिए अधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार है: 29 मार्च, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न रंजन मदुगुले (मैच रैफरी), कुमार धर्मसेना और रिचर्ड केटलबोरो (दोनों मैदानी अंपायर), मराइस इरासमस (तीसरे अंपायर) और इयान गाउल्ड (चौथे अंपायर).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola