विश्वकप से बाहर हुआ भारत, शोक में डूबे भारत के क्रिकेट प्रेमी

नयी दिल्ली : भारत का विश्व कप अभियान सेमीफाइनल में समाप्त होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रुप में शोक का सा मंजर बन गया था जबकि क्रिकेट के दीवाने पूरे देश को भी यह हार दर्द में डुबो गयी. ऑस्ट्रेलिया से 95 रन से हार की निराशा भारतीय खिलाडियों और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी […]
नयी दिल्ली : भारत का विश्व कप अभियान सेमीफाइनल में समाप्त होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रुप में शोक का सा मंजर बन गया था जबकि क्रिकेट के दीवाने पूरे देश को भी यह हार दर्द में डुबो गयी. ऑस्ट्रेलिया से 95 रन से हार की निराशा भारतीय खिलाडियों और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के चेहरे पर साफ दिख रही थी. इससे करोडों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया.
धौनी और उनके खिलाडियों ने जहां अपनी भावनाओं को काबू में रखा वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और हजारों मील दूर भारत में कई लोग अपने आंसू नहीं थाम पाये. रिपोर्टों के अनुसार धौनी के गृहनगर रांची में एक व्यक्ति ने अपना टीवी तोड दिया जबकि कुछ लोगों ने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के पुतले जलाये. दिल्ली एक परिवार ने अपना सप्ताहांत का कार्यक्रम ही रद्द कर दिया तो मुंबई और कोलकाता में समर्थकों को एक दूसरे को दिलासा देते हुए देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




