क्रिकेट समुदाय ने कहा, हारकर भी जीत गयी टीम इंडिया

Updated at : 26 Mar 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट समुदाय ने कहा, हारकर भी जीत गयी टीम इंडिया

सिडनी : भारत विश्व कप सेमीफाइनल में भले ही ऑस्ट्रेलिया से 95 रन से हार गया था लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर के क्रिकेटरों और अन्य खिलाडियों ने इस क्रिकेट महाकुंभ में उनके प्रदर्शन की तारीफ की. सचिन तेंदुलकर ने दोनों टीमों की प्रशंसा की. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आईसीसी विश्व कप में […]

विज्ञापन

सिडनी : भारत विश्व कप सेमीफाइनल में भले ही ऑस्ट्रेलिया से 95 रन से हार गया था लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर के क्रिकेटरों और अन्य खिलाडियों ने इस क्रिकेट महाकुंभ में उनके प्रदर्शन की तारीफ की. सचिन तेंदुलकर ने दोनों टीमों की प्रशंसा की. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आईसीसी विश्व कप में शानदार खेली टीम इंडिया. आज का मैच कडा था और हार पचाना हमेशा मुश्किल होता है.

उन्होंने आगे लिखा, लेकिन आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेली और सभी प्रशंसकों ने आपके खेल का लुत्फ उठाया. ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत के लिये बधाई. स्टीव स्मिथ का शतक, फिंच का उन्हें सहयोग और जानसन का बेहतरीन अंत ने अंतर पैदा किया.

टूर्नामेंट में लगातार चार शतक जडने वाले कुमार संगकारा को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया बेहतर टीम थी. उन्होंने लिखा, ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर मजबूत थी. स्टीव स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की. विराट के नहीं टिक पाने पर भारत के लिये मुश्किल था. फाइनल शानदार होगा. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने लिखा, खेल इसी तरह से होते हैं. विश्व कप में शानदार और साहसिक अभियान के लिये शाबास टीम इंडिया. ऑस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से भिडेगा.
सेमीफाइनल में कमेंटरी कर रहे शेन वार्न ने लिखा, ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई. आपने आज रात बेजोड खेल दिखाया. फाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड. वाह यह शानदार होगा. कौन आ रहा है. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपडा ने लिखा, आखिर में बेहतर टीम जीती. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के दावेदार के रुप में शुरुआत की और उसने उसी तरह का प्रदर्शन किया.
युवराज सिंह ने कहा, भारत के लिये टूर्नामेंट वास्तव में अच्छा रहा था. मुझे अपने साथियों के लिये दुख है. ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में बेजोड क्रिकेट खेली. वह फाइनल में पहुंचने का हकदार था. वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, भारत भले ही सेमीफाइनल में हार गया लेकिन उन्होंने विश्व कप के शुरु से जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर उन्हें गर्व होना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया आज बेहतर टीम थी. वालीवुड अभिनेता आमिर खान ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छा खेला. भारतीय टीम का शुक्रिया कि वह हमें सेमीफाइनल तक ले गयी. भाग्य साथ में नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola