वहाब और वाटसन पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

एडिलेड : विश्वकप क्रिकेट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वाटसन पर कल यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भिड़ने पर मैच फीस का क्रमश: 50 और 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. वहाब पर अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का आरोप […]

विज्ञापन

एडिलेड : विश्वकप क्रिकेट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वाटसन पर कल यहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भिड़ने पर मैच फीस का क्रमश: 50 और 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

वहाब पर अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है जबकि वाटसन पर खेल भावना के विपरीत आचरण करने का आरोप लगा. ऑस्ट्रेलिया ने कल एडिलेड ओवल में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बयान में कहा, यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 33वें ओवर में हुई जब वाटसन ने अंपायरों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए वहाब के साथ बहस की जो बाद में ओवर खत्म होने के बाद बल्लेबाज के पास गए और आक्रामक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया. बयान के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को सेमीफाइनल में गत चैंपियन भारत का सामना करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola