ePaper

जीत के बाद टीम इंडिया को बधाईयों का तांता

Updated at : 19 Mar 2015 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
जीत के बाद टीम इंडिया को बधाईयों का तांता

मेलबर्न : भारतीय टीम की विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश पर जीत पर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया भर के कई पूर्व क्रिकेटरों ने महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को बधाई दी. तेंदुलकर ने भारतीय टीम के आलराउंड खेल की तारीफ की और खिताब बचाने के लिये अगले दोनों मैचों में भी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय टीम की विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश पर जीत पर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया भर के कई पूर्व क्रिकेटरों ने महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को बधाई दी. तेंदुलकर ने भारतीय टीम के आलराउंड खेल की तारीफ की और खिताब बचाने के लिये अगले दोनों मैचों में भी यही प्रदर्शन जारी रखने के लिये कहा.

उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भारतीय टीम का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन. इसे दो और मैचों में बरकरार रखो. मैदान पर आपका रवैया और रणनीति को अमल में लाना मुझे पसंद आया. तेंदुलकर ने एक अन्य ट्वीट में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा और लगातार सातवें मैच में विरोधी टीम को आउट करने वाले गेंदबाजों को बधाई दी.

उन्होंने कहा, रोहित को सटीक शतक के लिये बधाई. गेंदबाजों ने बेहतरीन भूमिका निभायी. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा नाकआउट चरण में अभी तक एकतरफा मैचों से हैरान है और उम्मीद जतायी कि उनकी टीम भी कल तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को आसानी से हरा देगी.
मैकग्रा ने ट्वीट किया, भारतीय टीम को बांग्लादेश पर शानदार जीत के लिये बधाई. दोनों क्वार्टर फाइनल एकतरफा रहे. क्या कल भी ऐसा होगा. भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिडना है. डेमियन मार्टिन ने कहा कि भारतीय टीम शानदार फार्म में है और जो भी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी उसके लिये मुकाबला बहुत कडा होगा.
उन्होंने ट्वीट किया, भारतीय टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऐसी टीम है जो खतरनाक फार्म में है.
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने टीम की जीत पर खुशी जतायी. उन्होंने लिखा, भारतीय टीम ने फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया. शानदार टीम प्रयास. यह प्रदर्शन बरकरार रखो. शुभकामनाएं. बांग्लादेश विश्व कप विजेता से हारा है. यह शर्मनाक नहीं है. पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचना भी उपलब्धि है.
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने महेंद्र सिंह धौनी को कप्तान के रुप में 100वीं जीत दर्ज करने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, रोहित ने शानदार पारी खेली. भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन. अब सेमीफाइनल है. धौनी को 100 जीत पर बधाई. इसे इसी विश्वकप में 102 तक पहुंचाओ. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, भारतीय टीम को शानदार तरह से क्वार्टर फाइनल जीतने पर बधाई. गेंदबाजों ने सुधार जारी रखा. बेहतरीन प्रदर्शन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola