भारत-पाक श्रृंखला दिसंबर में संभव, अनुराग ठाकुर से मिले पीसीबी अध्यक्ष

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने यहां बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और दोनों अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार बातचीत करार दिया. खान ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे अध्यक्ष जगमोहन डालमिया सहित बीसीसीआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिलने भारत आ रहे हैं और उनका ध्यान दोनों देशों […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने यहां बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और दोनों अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार बातचीत करार दिया. खान ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे अध्यक्ष जगमोहन डालमिया सहित बीसीसीआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिलने भारत आ रहे हैं और उनका ध्यान दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को दोबारा शुरु करने पर होगा.
ठाकुर ने हालांकि कहा कि यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी. कल शाम हुई इस बातचीत पर ठाकुर ने कहा, यह शिष्टाचार बैठक थी और हमने दोनों बोर्ड और पडोसियों के बीच अच्छे और सौहार्दपूर्ण रिश्ते जारी रखने पर जोर दिया. खान ने कहा, मैं (नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को) बधाई देना चाहता था और उम्मीद करता हूं कि हमारी बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. दोनों बोर्ड के बीच हुए करार के अनुसार भारत और पाकिस्तान को दिसंबर 2015 से छह श्रृंखला में 12 टेस्ट, 30 वनडे और 11 टी20 मैच खेलने हैं. हालांकि यह सभी श्रृंखलाएं भारत सरकार की स्वीकृति के बाद ही हो पाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




