भारत के खिलाफ हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : डैरेन सैमी

Updated at : 03 Mar 2015 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : डैरेन सैमी

पर्थ : वेस्टइंडीज के अनुभवी हरफनमौला डेरेन सैमी ने कहा कि उनकी टीम को शुक्रवार को विश्व कप के मुकाबले में भारत को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सैमी ने वेस्टइंडीज टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से कहा , यह एक और मैच है लेकिन भारत बेहतरीन फार्म में है. […]

विज्ञापन

पर्थ : वेस्टइंडीज के अनुभवी हरफनमौला डेरेन सैमी ने कहा कि उनकी टीम को शुक्रवार को विश्व कप के मुकाबले में भारत को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सैमी ने वेस्टइंडीज टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से कहा , यह एक और मैच है लेकिन भारत बेहतरीन फार्म में है. आपको हर विरोधी टीम को सम्मान देना होगा. भारत के खिलाफ हमारे मुकाबले हमेशा अच्छे रहे हैं और हमें उसे हराने के लिये ए क्लास प्रदर्शन करना होगा.

वेस्टइंडीज को आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने हराया है लेकिन सैमी ने कहा कि सीनियर खिलाडयों को कठिन हालात में युवा कप्तान जासन होल्डर का साथ देना होगा. होल्डर की कप्तानी में खेलने के अनुभव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा , हम सभी को उसका साथ देना होगा. वह खुद कप्तान नहीं बना है. मैं भी इस स्थिति से गुजर चुका हूं. यह विश्व कप है और हमें युवा जासन का साथ देना होगा.

उन्होंने कहा , दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद विश्व कप में आना कठिन था. जासन ने मजबूत कप्तान होने के संकेत दिये हैं. यह हमारा फर्ज हैं कि उसका साथ दे क्योंकि क्रिकेट टीम का खेल है. हर सदस्य को टीम के लिये योगदान देना चाहिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola