ePaper

अफगानिस्तान को कतई हलके में नहीं लेगी : माइक हेसन

Updated at : 02 Mar 2015 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान को कतई हलके में नहीं लेगी : माइक हेसन

आकलैंड : न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने आज कहा कि न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के अपने मैच में अफगानिस्तान को कतई हलके में नहीं लेगी. हेसन 2011 और 2012 में कुछ समय के लिए कीनिया के कोच थे जब इस अफ्रीकी टीम ने दोयम दर्जे के टूर्नामेंटों में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. […]

विज्ञापन

आकलैंड : न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने आज कहा कि न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के अपने मैच में अफगानिस्तान को कतई हलके में नहीं लेगी. हेसन 2011 और 2012 में कुछ समय के लिए कीनिया के कोच थे जब इस अफ्रीकी टीम ने दोयम दर्जे के टूर्नामेंटों में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था.

अब रविवार को न्यूजीलैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा. हेसन ने कहा , उनके पास तीन ऐसे गेंदबाज हैं जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं और उसे स्विंग करा सकते हैं. उनका इशारा दौलत जदरान, शापूर जदरान और हामिद हसन की ओर था. उन्होंने कहा , यह रोचक मुकाबला होगा. हम उस टीम का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी अच्छा खेलें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola