भारतीय क्रिकेटरों ने सही समय पर की है फॉर्म में वापसी

Updated at : 01 Mar 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटरों ने सही समय पर की है फॉर्म में वापसी

नयी दिल्ली: तेज गेंदबाज आर पी सिंह का मानना है कि मौजूदा चैंपियन भारत ने सही समय पर फार्म में वापसी की है और उसने विश्व कप में अन्य टीमों को चेतावनी जारी कर दी है. भारत ने पूल बी में अब तक अपने तीनों मैच जीते हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: तेज गेंदबाज आर पी सिंह का मानना है कि मौजूदा चैंपियन भारत ने सही समय पर फार्म में वापसी की है और उसने विश्व कप में अन्य टीमों को चेतावनी जारी कर दी है. भारत ने पूल बी में अब तक अपने तीनों मैच जीते हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और फिर उसके बाद त्रिकोणीय श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है और आर पी सिंह भी इससे सहमत हैं.
उन्होंने भारत की पर्थ में यूएई पर जीत के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘भारत निश्चित तौर पर ऐसी टीम दिख रही है जिसे विश्व कप में हराना आसान नहीं लग रहा है. मुङो पूरा विश्वास है कि अन्य टीमों की की निगाह इस युवा टीम पर होगी. ’’ भारतीय गेंदबाजों ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. भारतीय तेज गेंदबाजों ने मोहम्मद शमी के बिना भी यूएई के खिलाफ प्रभावशाली गेंदबाजी की.
भारत की तरफ से 14 टेस्ट और 58 वनडे खेलने वाले आरपी सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय तेज गेंदबाजों की स्विंग गेंदबाजी से मैं काफी प्रभावित हूं. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि गेंदबाज पिच से मिल रही मदद का फायदा उठा रहे हैं. ’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola