स्कॉटलैंड को हराकर विश्वकप में इंग्लैंड ने खोला जीत का खाता

क्राइस्टचर्च : विश्वकप क्रिकेट 2015 के पूल एक के एक लीग मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को आसानी से 119 रन से हरा दिया. इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को जीत के लिए 304 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन स्कॉटलैंड की टीम 42.2 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इससे पहलेस्कॉटलैंड ने टॉस […]
मोईन अली के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने आज पूल ए के मैच में स्कॉटलैंड को 119 रन से हराकर विश्व कप में पहली जीत दर्ज की. अली के 128 रन की मदद से इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 303 रन बनाये. जवाब में स्काटलैंड की टीम 42 . 2 ओवर में 184 रन पर आउट हो गयी. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारने के बाद इंग्लैंड को खोया आत्मविश्वास हासिल करने के लिये धमाकेदार जीत की दरकार थी लेकिन स्कॉटलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ यह जीत उतनी प्रभावशाली नहीं रही.
इंग्लैंड की टीम ने एक समय दो विकेट पर 202 रन बना लिये थे और लग रहा था कि टीम विशाल स्कोर बनायेगी. अली और इयान बेल ( 54 ) ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की जो अब तक टूर्नामेंट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इसके बाद इंग्लैंड ने छह विकेट आखिरी 15 ओवर में 102 रन के भीतर गंवा दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




