नंबर तीन मेरे लिए लकी : विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2015 12:57 PM
मेलबर्न : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि उनके बल्लेबाजी पोजीशन पर प्रयोग करने के बाद टीम प्रबंधन इस नतीजे पर पहुंचा है कि विश्व कप में उनके लिए नंबर तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पोजीशन है. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मैंने कई […]
मेलबर्न : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि उनके बल्लेबाजी पोजीशन पर प्रयोग करने के बाद टीम प्रबंधन इस नतीजे पर पहुंचा है कि विश्व कप में उनके लिए नंबर तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पोजीशन है. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मैंने कई मैच ऐसे खेले जिनमें मेरी बल्लेबाजी पोजीशन में प्रयोग किये गये ताकि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी संयोजन तय किया जा सके लेकिन हमने नतीजा निकाला कि मेरे लिए नंबर तीन सर्वश्रेष्ठ स्थान है जिस पर कि पिछले कुछ समय से मैं बल्लेबाजी कर रहा था.
हमें इसलिए सफलता मिली क्योंकि मैं या चोटी के तीन बल्लेबाजों में से किसी एक ने लगभग पूरी पारी में बल्लेबाजी की. कोहली हालांकि इसे असफल प्रयोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा, हमने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने की कोशिश की.यदि हम कुछ प्रयोग करते हैं तो लोगों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है. हमने कुछ प्रयोग किये और यदि वे नहीं चले तो माना गया कि टीम का पतन हो रहा है. हम ऐसा नहीं सोचते. त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान उन्हें तीसरे और चौथे नंबर पर उतारने के प्रयोग का बचाव करते हुए कोहली ने कहा,जब तक आप कोशिश नहीं करते तब तक आप नहीं जानते कि आप सही हो या गलत.आप गलतियां करते हो और उनसे सबक लेते हो.
कोहली ने कहा, हमारे लिए प्रत्येक मैच एक परीक्षा जैसा है. यहां तक कि जब हम कमजोर टीम से भिड़ते हैं तब भी यह बात करते हैं कि क्या वे हमें उलटफेर का शिकार बना सकते हैं. यह क्रिकेट का खेल है. हमें किसी को कुछ साबित नहीं करना है. हम इकाई के रूप में अच्छा खेलना चाहते हैं और इस विश्व कप में हमारा ध्यान इसी पर है. कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत से टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले मनोबल बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










