मेहनत का फल मिलता है, संजू के प्रदर्शन से गदगद हुए राहुल द्रविड़

Updated at : 16 Mar 2026 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Dravid on Sanju Samson

संजू सैमसन और राहुल द्रविड, Pic- ANI

Rahul Dravid on Sanju Samson: राहुल द्रविड़ ने दिल्ली में आयोजित नमन अवार्ड्स के दौरान संजू सैमसन के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किए गए शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. पूर्व हेड कोच ने कहा कि संजू को इतनी मेहनत के बाद सफल होते देखना बहुत अच्छा लगा. मेहनत का फल हमेशा मिलता है.

विज्ञापन

Rahul Dravid on Sanju Samson: बीसीसीआई की तरफ से दिल्ली में नमन अवार्ड्स का आयोजन किया जा रहा है. यह अवार्ड समारोह साल 2024-25 में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए रखा गया है. इस खास मौके पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है.

इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल द्रविड़ 15 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाने वाले संजू सैमसन को लेकर भी बहुत बड़ी बात कही है.

मेहनत का फल हमेशा मिलता है

राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि संजू को इतनी मेहनत के बाद सफल होते देखना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा. द्रविड़ ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है और संजू इसका एक बड़ा उदाहरण हैं. पूर्व कोच ने यह भी कहा कि संजू को बार-बार अपनी प्रतिभा साबित करते देख उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है.

2024 वर्ल्ड कप में नहीं मिला था एक भी मौका

राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए ही टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस समय भी संजू सैमसन टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं दिया गया था. इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू के फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की उम्मीद काफी कम थी.

सुपर-8 से की दमदार वापसी

संजू सैमसन को सुपर-8 के अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में शामिल किया गया. इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. संजू ने टूर्नामेंट के सबसे दबाव वाले मैचों में अपना बेहतरीन खेल दिखाया. उन्होंने फाइनल मुकाबले सहित लगातार तीन मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. सेमीफाइनल में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ और खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू के बल्ले से 89-89 रनों की मैच जिताऊ पारियां देखने को मिलीं.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू

संजू सैमसन के लिए यह टूर्नामेंट उनके करियर का सबसे खास पल साबित हुआ. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. संजू के बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में कुल 321 रन निकले. उनके इस निरंतर और शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया. संजू की इसी सफलता पर राहुल द्रविड़ ने अपनी खुशी व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें-

बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचा KKR का यह गेंदबाज, IPL 2026 से बाहर होना तय!

क्या आपको पता है शुभमन गिल का टारगेट? वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिया बयान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola