रणजी ट्रॉफी : मुंबई ने दिल्ली को 204 रन से हराया, शान से पहुंचा सेमीफाइनल

कटक : चालीस बार के चैंपियन मुंबई ने अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन करते हुए आज यहां दिल्ली को 204 रन से करारी शिकस्त देकर शान के साथ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस सत्र में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली की टीम 441 रन के मुश्किल लक्ष्य का […]
कटक : चालीस बार के चैंपियन मुंबई ने अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन करते हुए आज यहां दिल्ली को 204 रन से करारी शिकस्त देकर शान के साथ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
इस सत्र में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली की टीम 441 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें दिन 236 रन पर ढेर हो गयी. केवल रजत भाटिया (49) ही मुंबई के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण का डटकर सामना कर पाये लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




