अंग्रेजों पर कहर बनकर टूटे टिम साउदी, न्यूजीलैंड ने हैट्रिक जीत दर्ज की

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2015 के पूल ए के एक मैच में आज इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया.आईसीसी विश्व कप-2015 के पहले मैच में मेजबान और चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड ने आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी […]
उन्होंने विश्व कप में अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ा जब 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में कनाडा के खिलाफ 20 गेंद में उन्होंने अर्धशतक बनाया था. वनडे क्रिकेट में यह तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इससे ज्यादा तेजी से अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (16 गेंद ) और श्रीलंका के सनत जयसूर्या ( 17 गेंद ) ने बनाया है. मैकुलम ने पहली ही गेंद से कहर बरपाना शुरू कर दिया था. स्टीवन फिन के दो ओवर में तो उन्होंने 49 रन ले डाले. अपनी पूरी पारी में उन्होंने सिर्फ तीन सिंगल लिये जबकि बाकी सारे रन चौकों छक्कों से बने.
इससे पहले साउदी विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीसरे गेंदबाज हो गये जिन्होंने नौ ओवर में 33रन देकर सात विकेट लिये. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पांच ओवर के पहले स्पैल में दो विकेट लेने वाले साउदी की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम 33 . 2 ओवर में आउट हो गयी. ट्रेंट बोल्ट, डेनियल विटोरी और एडम मिल्ने को एक एक विकेट मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




