गैरी कर्स्टन के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं युवराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2015 2:51 PM
बेंगलूर : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिये रिकार्ड 16 करोड रुपये में बिके हरफनमौला युवराज सिंह ने आज कहा कि वह भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के साथ खेलने का मौका मिलने से खुश हैं. युवराज ने कहा , जब नीलामी हो रही थी, तब मैं सो रहा था. मुझे तब […]
बेंगलूर : इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र के लिये रिकार्ड 16 करोड रुपये में बिके हरफनमौला युवराज सिंह ने आज कहा कि वह भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के साथ खेलने का मौका मिलने से खुश हैं. युवराज ने कहा , जब नीलामी हो रही थी, तब मैं सो रहा था.
मुझे तब पता चला जब मेरे घर में कुछ मेहमान आये और मुझे इसके बारे में बताया. सबसे अच्छी बात यह है कि मैं कर्स्टन के साथ खेल सकूंगा. मैने उनके साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि दिल्ली के लिये उसे दोहरा सकूंगा. कर्स्टन ने कहा कि उनकी टीम युवराज को हर हालत में खरीदने को तत्पर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










