जब तक गेंदबाजी का स्तर तय नहीं होगा हम विश्वकप नहीं जीत सकते : कीर्ति आजाद

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने ईशांत शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि कमजोर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व कप में भारत के खिताब बरकरार रखने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है. आजाद ने कहा , विश्व कप से ठीक पहले यदि आपके प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने ईशांत शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि कमजोर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण विश्व कप में भारत के खिताब बरकरार रखने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है.
आजाद ने कहा , विश्व कप से ठीक पहले यदि आपके प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं और टीम को साफ तौर पर बता नहीं रहे हैं तो यह देश के साथ धोखा है. मैं हैरान हूं. उन्होंने कहा , जब तक गेंदबाजी का स्तर तय नहीं होता , हम विश्व कप या कोई श्रृंखला नहीं जीत सकते. भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




